रांची:बाइक सवार दो अपराधियो ने दिया घटना को अंजाम,
स्कूटी सवार से चेन की छिनतई
रातू। अपराधियो ने रविवार की सुबह 9:15 बजे थाना क्षेत्र के हुरहुरी में स्कूटी दंपति को निशान बनाते हुये स्कूटी में सवार एक महिला से चेन की छिनतई कर ली। दोनों अपराधी बिना हेलमेट व बिना मास्क के थे।दंपति रांची पिस्का मोड़ के रहने वाले है। एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आये थे। लूट के बाद दोनों पति ने अपराधियो का पीछा भी किया परन्तु अपराधी आम टांड की ओर भाग निकले। दोनों एक काले कलर के पल्सर बाइक में सवार थे।