लातेहार:पुलिस ने मनिका में 26 अप्रैल को औरंगा नदी के किनारे मिलने नाबलिग युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। वह शव आंटी खेता निवासी बलदेव भुइयां की बेटी सुशीला कुमारी का था।
उसकी हत्या उसी की चचेरी बहन पूनम कुमारी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पल्हेया निवासी अशोक कुमार के साथ मिल कर की थी। मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, सैन्डल, दुपट्टा और हत्याकांड में उपयुक्त लकड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।