रांची:युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा ने शुरू की गरीब जरूरतमंद कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा। रोहित ने कहा रांची में आए दिन एंबुलेंस चालकों द्वारा मनमाना भाड़ा वसूलने की शिकायतें आती रहती है।
इसी को मद्देनजर रखते हुए यह एंबुलेंस सेवा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगी
कई जरूरतमंद एवं गरीब अत्यधिक भाड़ा होने के कारण एंबुलेंस की सेवा नहीं ले पाते हैं जिसके कारण उनके मरीजों को परेशानी होती है और समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। शवों के अंतिम क्रिया में भी एंबुलेंस चालकों द्वारा अधिक भाड़ा वसूला जाता है।इस आपदा में लोगों को परेशानी ना हो, इसी को मद्देनजर रखते हुए यह एंबुलेंस सेवा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगी। 9308455555 इस नंबर पर संपर्क करके आप सहायता ले सकते हैं।
गौरतलब है कि शुरुआत से ही रोहित गरीबों को निशुल्क भोजन, दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल में बेड उपलब्ध कराने में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं।