रांची: राजधानी रांची में दिनदहाड़े दो गुटों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी हुई जिसमें तीन लोग लोग घायल हो गए हैं, यह घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मेकॉन कॉलोनी के सेटेलाइट गेट के पास हुई है।
जहां रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच झड़प हो गई, विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट के द्वारा गोलीबारी की गई,घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में हिमांशु विमलेश और कुंदन शामिल हैं। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर कई थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी पहुंच गए हैं, पुलिस ने मौके से गोली का साथ खोखा बरामद किया है।