रांची : रांची एयरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही धीरे-धीरे कम होती जा रही है। गुरुवार को रांची एयरपोर्ट से महज 1177 लोगों ने आवागमन किया। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से 12 फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। इससे कई यात्रियों को दिक्कत का भी सामना करना पड़ा।
इस वजह से दिल्ली और मुंबई की कई फ्लाइट रद्द करनी पड़ी
हालांकि उन्हें दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य तक भेजा गया। गुरुवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना और बेंगलुरु से सिर्फ 826 यात्री ही आए और इन शहरों को रांची से 351 यात्री गए। इस वजह से दिल्ली और मुंबई की कई फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। दिल्ली की दो और मुंबई की दो फ्लाइट ही गई हैं। चेन्नई और अहमदाबाद कीफ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी.एनएफ।
अंतरराज्यीय बसों का परिचालन 16 मई से बंद होने की घोषणा के बाद परिवहन उद्योग में चिंता झारखंड सरकार द्वारा 16-27 मई तक राज्य में बसों का परिचालन बंद करने की घोषणा करने के बाद से परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग चिंतित हैं। राजधानी रांची के खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल से रोजाना 300-400 बसों का परिचालन झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के लिए होता था। लेकिन कोरोना के चलते जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू होने के बाद से इन राज्यों को जाने वाली बसों के परिचालन में 80-90 फीसदी की कमी आई है