महामारी में इंसान एक दूसरे की मदद से कतराने लगे हैं
कोरोना महामारी में इंसानियत कहीं ना कहीं खो गई है। महामारी में इंसान एक दूसरे की मदद से कतराने लगे हैं।
ऐसा ही एक दृश्य रांची स्थित नामकुम क्षेत्र में देखने को मिला। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के परिवार में दो महिलाएं हैं, दोनों ही महिलाएं वृद्ध है,यहां परिवार के एक नौजवान को करोना हो जाता है, लेकिन कोई भी सहायता करने का साहस नहीं करता ।
युवक की स्थिति नाजुक होते जा रही थी। परिवार ने थक हार कर रात 12:30 बजे समाज सेविका पिया बर्मन को जानकारी दी। इस पर पिया ने रांची युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित सिन्हा से संपर्क साधा। रोहित भी तुरंत सूचना पाकर खुद अपनी गाड़ी लेकर नामकुम स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। कोरोना पॉजिटिव युवक और उसके परिवार को अपनी गाड़ी में बैठा कर डोरंडा बाबा रिसालदार अस्पताल लेकर सकुशल पहुंचाया। आज युवक तेजी से रिकवरी कर रहा है।
क्या बोले रोहित
युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित सिन्हा ने बताया इस परिवार की मदद के लिए जब कोई आगे नहीं आया, मरीज को जल्द अस्पताल न पहुंचने दुर्घटना हो सकती थी। ऐसे में किसी की जान बचाने के मकसद से खुद उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी था। रोहित ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसे समय में लोग एक दूसरे की मदद करने से पीछे नहीं हटे, बल्कि एहतियात बरत कर मदद करें। सब एक दूसरे की मदद करें तभी सामाजिक सरोकार जीवित रह पाएंगे।