रांची: कांग्रेस के वरीष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पहले पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के साथ कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू ने सादगी पूर्ण तरीके से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामेश्वर उराँव के बरियातू स्थित आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर राजेन्द्र प्रसाद सिंह को याद किया
देश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के बरियातू स्थित आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर राजेन्द्र प्रसाद सिंह को याद किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजेन्द्र सिंह मजदूरों के मसीहा थे और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे,जनप्रिय नेता थे,सरल,सहज,मृदुभाषी थे और समाज के सभी लोगों के प्रिय थे,उनके नहीं होने से राज्य को एवं पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है, उनकी कमियों को भरना नामुमकिन होगा,पार्टी उनके देन को हमेशा याद रखेगी।
आलोक कुमार दूबे ने कहा राजेन्द्र बाबू साधारण कार्यकर्ताओ के मजबूत स्तंभ थे-
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा विधानसभा सदस्य के रुप में राजेन्द्र बाबू के साथ काम करने का मौका मिला उनकी सरलता देखते ही बनती थी। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा राजेन्द्र बाबू साधारण कार्यकर्ताओ के मजबूत स्तंभ थे,और उनकी भावनाओं को आदर दिया करते थे,कार्यकर्ताओं की आवाज अब खामोश हो गई है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा राजेन्द सिंह झारखण्ड की आवाज थे जिन्हें दिल्ली भी अहमियत देती थी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा झारखण्ड की राजनीति में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।