निरसा: थाना क्षेत्र के भालजोडिया स्थित कुष्ठ कॉलोनी के पीछे जंगल में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने लाश मिली कि सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश का पंचनामा किया और अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला लगभग 40 से 42 साल उम्र की है। सूट सलवार पहनी हुई है और वह धनबाद से जगजीवन नगर की रहने वाली है। उस महिला का नाम अर्चना देवी बताया गया है।