भिट्ठा वासी वार्ड पार्षद से गुहार लगा कर थक गए है, लेकिन पार्षद के कानों में जूं तक नहीं रेंगी
राँची: नगर निगम के वार्ड नं. 01के भिट्ठा बस्ती में रोड एवं नाली की स्थिती बद से बदतर हो गई है, भिट्ठा वासी इससे काफी परेशान हैं।
कई बार गुहार लगाने के बावजुद वार्ड पाषर्द एवं राँची नगर निगम मौन है। एक तरफ राँची नगर निगम स्वच्छ राँची सुंदर राँची का दम भारती है वही रोड नाली राँची नगर निगम के स्वछता की पोल खोलती है।
कोई एक रोड या नाली की नही है बल्कि भिट्ठा बस्ती के सभी रोड और नालियों की स्थिति यही है
एक ओर सरकार कोरोना जैसे महामारी को देखते हुए साफ-सफाई पे जोर दे रही है, वही वार्ड नं. एक कि भिट्ठावासी बजबजाती हुई नाली की पानी जो रोड पे बह रही है उसी बीच मे रहने के लिए मजबूर हैं। ये स्थिति कोई एक रोड या नाली की नही है बल्कि भिट्ठा बस्ती के सभी रोड और नालियों की स्थिति यही है।
राँची नगर निगम लगभग शतप्रतिशत घरों से टैक्स की की वसूली करती है परन्तु शुविधा के नाम पे आज तक केवल खाना पूर्ति हुई है, रोड नाली जैसे प्राथमिक सुविधा से लोग वंचित है ये इनकी कार्य शैली एवं मनसा पे एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है। भिट्ठा वासी वार्ड पार्षद महोदय एवं रांची नगर निगम प्रशाशन से आग्रह करती है कि इस गंभीर समस्या पे यथा शिघ्र संज्ञान लेते हुए समाधान करे।