कोरोना महामारी ने प्रदेश भाजपा के दो प्रदेश अध्यक्ष स्व दुखा भगत एवम लक्ष्मण गिलुवा को काल के गाल में समाहित कर लिया। दोनो ने प्रदेश में पार्टी संगठन का भी नेतृत्व किया एवम अपने संसदीय क्षेत्र का सांसद के तौर पर भी नेतृव किया था।
लॉक्ड डाउन के कारण स्व गिलुवा के चक्रधरपुर स्थित आवास एवम स्व दुखा भगत के आवास पर प्रदेश के नेतागण का जाना नही हो पाया था।
आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश सहित संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ,पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने परिजनों से मुलाकात की।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दोनो के सांगठनिक एवम संसदीय कार्यों को भुलाया नही जा सकता। स्व गिलुवा ने विधानसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने कहा कि दोनों ने प्रदेश में सांगठनिक कार्यक्रमो एवम विस्तार को गति दी साथ ही सच्चे मन से लोगों की सेवा की। उनकी कर्तव्य निष्ठा भुलाई नही जा सकती। श्री प्रकाश ने स्व गिलुवा एवम स्व भगत के साथ किये गए सांगठनिक कार्यों का भी स्मरण किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि स्व भगत एवम स्व गिलुवा जी ,दोनो ही जनजाति समाज से आते थे। इनके नेतृत्व में भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के बीच पहुचाने में पार्टी को बड़ी सफलता मिली। इनके असमय निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है।
कहा कि इनका सहज और सहृदयता पूर्ण व्यक्तिव कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करेगा।