रांची: खूंटी में दो आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस ने मात्र 48 घंटे में सुलझा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म मामले में आरोपी भरत महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने खूंटी बाजार से पकड़ा है। खूंटी एसपी आशुतोष कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी को यह उपलब्धि मिली है। एसपी ने कहा कि इस घटना में संलिप्त अन्य दो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। संभावना है कि देर रात तक दोनों आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी। एसआईटी टीम में दो डीएसपी के अलावा कई थानेदार और एसआई स्तर के पदाधिकारी शामिल थे।