![कांग्रेस ने पत्रकार महेश्वर सिंह उर्फ छोटू सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना एवं दुःख प्रकट किया](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/07/14-1.jpg)
रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने वरीष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह उर्फ छोटू सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना एवं दुःख प्रकट किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।
पत्रकार छोटू सिंह के निधन पर कांग्रेस भवन में पार्टी की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्दासुमन अर्पित किया गया एवं दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ साहनी एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने पत्रकार छोटू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शुरुआत उन्होंने की थी,पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाने वाले महान शख्सियत हमारे बीच नहीं रहे।
आज प्रातः कालीन उनके निधन का समाचार सुनने के बाद पूरे राजधानी में लोगों को गहरा सदमा लगा है और विश्वास नहीं हो रहा है कि वह हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन नियति के आगे कुछ नहीं किया जा सकता है।उनके निधन से पत्रकारिता जगत का एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व हमसे दूर चला गया है।उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। पत्रकार छोटू सिंह के निधन की जानकारी मिलने के उपरांत प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू बरियातू स्थित आवास पर जाकर परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया एवं पार्टी की ओर से संवेदना प्रकट किया।