रांची: मांडर थाना क्षेत्र के टांगरबसली में बिरसा उरांव(40) नामक व्यक्ति का शव घर से बरामद किया गया है। आज सुबह उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक पेशे से खेती बाड़ी करता था। बिरसा की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।