झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले लापता नेवी जवान सूरज कुमार दुबे शुक्रवार को बुरी तरह जले अवस्था में मिले आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया,
इलाज के दौरान शनिवार को मुंबई में उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि नौसेना अधिकारी की पहचान सूरज कुमार दुबे (27) के रूप में हुई है, जो झारखंड के रांची के रहने वाले थे।
इधर झारखंड में रह रहे नेवी जवान सूरज कुमार दुबे के परिजनों ने बताया कि 30 जनवरी को छुट्टी बिताकर सूरज ड्यूटी जॉइन करने कोयंबटूर जाने के लिए घर से निकला था। उसी दिन शाम को वह रांची से हवाई जहाज से हैदराबाद पहुंच गया और इसकी सूचना परिजनों को दी। लेकिन इसके बाद से उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था।
जिसके बाद अशंकित परिजनों की ओर थाने में शिकायत दर्ज कर मदद की गुहार लगायी गयी। जिले की पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर हैदराबाद पुलिस और जहां ड्यूटी जॉइन करनी थी, वहां के अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी हासिल करनी चाहिए, तो उन्हें यह बताया गया कि अभी तक सूरज ने ड्यूटी जॉइन नहीं की है।
इस बीच परिजन अपने स्तर से भी सूरज की तलाश में जुटे रहे। परिजनों को बताया गया कि जवान सूरज कुमार दुबे मुंबई के पालघर से घायल अवस्था में मिला था। उसे घायल अवस्था में पालघर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते उसे भारतीय नौसेना अस्पताल पोत, (अश्विनी) मुंबई में रेफर कर दिया गया था। इस बीच इलाज के क्रम में शनिवार तड़के ही उसने दम तोड़ दिया