![भगवान जगन्नाथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपने धाम लौट आए](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/07/218d9e1f-936e-4cf7-9746-05bdafef3d39.jpg)
रांची:रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में आज घुरती रथयात्रा का समापन हुआ। नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में रहने के बाद भगवान जगन्नाथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपने धाम लौट आए। भगवान के आगमन पर जगन्नाथ मंदिर में खुशियां मनायी गई। जय जगन्नाथ के जयकारे के बीच 108 दीये की आरती उतारी गई। कोरोना संक्रमण के कारण अनुष्ठान में आमजन का प्रवेश वर्जित था। अनुष्ठान में मंदिर के पुजारी और उनके परिजन ही शामिल हुए। भोग लगाने के बाद पट बंद कर दिया गया।