नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडधनबादराजनीति

कॉमरेड एके राय के सच्चे और समर्पित कॉमरेड धनीराम महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी

धनबाद बलियापुर प्रखंड के ढोकरा पंचायत के कहाल्डी निवास स्थान में मासस नेता स्वर्गीय धनीराम महतो के दूसरी पुण्यतिथि मनाया गया। स्वर्गीय धनीराम महतो राजनीतिक संत स्वर्गीय काँ एके राय के साथ मिलकर बलियापुर प्रखंड में कई आंदोलन किए थे !
जिसमें सबसे बड़ा आंदोलन डोकरा हाल्ट आज जीता जागता सबूत है इसमें धनीराम महतो ने राय बाबू के मार्गदर्शन में चलते हुए इस आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाया था.
स्वर्गीय काँ ए के राय के विचारों एवं मार्गदर्शन पर हमेशा वह चलते रहे और समाज और क्षेत्र के जनसमस्याओं के निदान में ताउम्र लगे रहे।
स्वर्गीय धनीराम महतो के पुण्यतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री आनंद महतो ने कहा धनीराम महतो जैसे प्रखर मार्क्सवादी नेताओं की आवश्यकता मौजूदा दौर को है। स्वर्गीय धनीराम महतो के योगदान को मासस और समाज हमेशा याद रखेगा। स्वर्गीय धनीराम महतो की कमी हमेशा क्षेत्र की जनता महसूस करेगा।
मौके पर स्वर्गीय धनीराम महतो की धर्मपत्नी मुशरी देवी, बेटी सुभद्रा देवी ,सुपुत्र अनिल, सुनील और दामाद उत्तम महतो ने स्वर्गीय धनीराम महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया तथा मासस के हरिप्रसाद पप्पू गणेश महतो प्रखंड अध्यक्ष विभूति महतो ,रतन महतो , मुखिया संतोष रवानी ,जंग बहादुर महतो, शीतल दत्ता, जगदीश रवानी ,सुनील महतो, अखिलेश महतो ,आनंद लाल महतो, जयपाल महतो ,काशीनाथ मंडल ,राणा चटराज ,दिवाकर महतो ,संजय महतो उमेश महतो लखन प्रमाणिक सुजीत गोराई सृष्टि धार महतो राजाराम महतो भागीरथ महतो गणेश महतो तथा तमाम धनीराम महतो के चाहने वाले ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके फोटो पर माला अर्पण किया और उन्हें नमन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button