पलामू: हैदरनगर थाना के पंसा, बरडीहा होते हुए मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य पथ तेज बारिश की वजह से बह गया। इससे करीब दो दर्जन गांव के लोगों का संपर्क मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय से कट गया। वहीं, बिहार जाने के लिए भी लोगों को अब लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। करीब 25 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ रहा है। सड़क काफी जर्जर स्थिति में थी और तेज बारिश की वजह से वो बह गई।रात में हुई अधिक बारिश के कारण बुधवार को अचानक सड़क बह गई। इससे दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आवागमन मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए बंद हो गया है। यह सड़क पूर्व से भी काफी जर्जर थी। कई बार ग्रामीणों ने टूटे सड़क को पहले भी श्रमदान कर आवागमन को बहाल रखा था। किंतु किसी जनप्रतिनिधि द्वारा पंसा, बरडीहा, बिहरा मुख्य पथ को न तो बनवाने का संज्ञान लिया न ही पुलिया निर्माण का।पंसा पंचायत की मुखिया अंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि अस्विनी कुमार सिंह के अलावा बरडीहा के ग्रामीणों ने कहा कि अब मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए