नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
देश-विदेशराजनीति

भाजपा में होता है कार्यकर्ताओं का सम्मान : गुरविंदर सिंह सेठी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह सेठी को रेलवे उपभोक्ता सेवा बोर्ड में सदस्य नियुक्त होने के उपलक्ष पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस आयोजन में गुरविंदर सिंह सेठी जी को पुष्प गुच्छ ,अंग वस्त्र, पुस्तक ,माला पहना कर सम्मानित किया गया एवम कार्यकर्ताओं के बीच में मिठाईयां बाटी गई। इस कार्यक्रम में गुरुविंदिर सिंह सेठी ने कहा युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा किए गए इस भव्य सम्मान समारोह के लिए मैं युवा मोर्चा के साथियों को धन्यवाद देता हूं । मैं भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ,भारत के रेल मंत्री ,झारखंड के प्रदेश नेतृत्व और सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करता हूं ।भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपनी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है । यहां पार्टी का हर कार्यकर्ता शीर्ष स्थान तक पहुंच सकता है।भाजपा ऐसी एक मात्र लोकतांत्रिक व्यवस्था में चलने वाली राजनीतिक पार्टी है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है । किसलय तिवारी ने कहा आज के युवाओं को गुरुविंदर सिंह सेठी जी से सीखना चाहिए कि कैसे एक कार्यकर्ता धीरे-धीरे काम करते हुए राजनीति की सीढ़ियों पर चढ़ता हुआ शिखर तक जा सकता है । केके गुप्ता ने कहा गुरविंदर सिंह सेठी को रेलवे बोर्ड में स्थान देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार उन्होंने हम सभी रांची वासियों को गौरवान्वित किया है । इसके लिए हम सभी भारत सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने किया , समापन भाजयुमो चुटिया मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने किया। इस कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख सुमन कुमार, डॉक्टर राजश्री जयंती,भाजपा झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक , भाजयुमो झारखंड प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा ,सूर्य प्रभात ,किसान मोर्चा महामंत्री ललित ओझा , वरुण साहू ,बलराम सिंह,पवन पासवान ,पूजा सिंह ,शशांक राज, श्रीनिवास ,अमिताभ धीरज ,सिद्धार्थ दुबे, संजय महतो,अनिता वर्मा , अशोक केसरी, रवि सिंह , चतरधारी महतो,अशोक यादव, आशीष अग्रवाल, अक्षय पल्लव, सनोज सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, धर्मवीर सिंह ,रोहित सिंह, राजू पांडे ,विवेक सिंह आदि उपस्थित थे।

भवदीय

रोमित नारायण सिंह
जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा
रांची महानगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button