हमारे परिवारों की ऐसी परंपरा बन जानी चाहिए, जिससे हर एक सदस्य को गर्व हो |”
रांची:कांके विधानसभा अंतर्गत कांके प्रखंड के पूसू गांव में आज भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री ललित नारायण ओझा ने वहां के स्थानीय किसानों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम को लेकर वहां के किसानों में उत्साह का माहौल दिखा। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य संजय जयसवाल जी, पशुपालन संवर्धन के संयोजक सफदर अली सूरी जी के साथ वहां के स्थानीय किसान मौजूद रहे।