रांची: 31 जुलाई के बाद सरकार वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने पर फैसला ले सकती है।
शॉपिंग मॉल, पार्क, होटल रेस्टोरेंट को सबसे अधिक वीकेंड यानी रविवार का इंतजार रहता है। अभी तक रविवार को लॉकडाउन हो जा रहा है, जिसकी वजह से शॉपिंग मॉल, पार्क, रेस्टोरेंट, होटल आदि बंद रह रहे हैं। दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है, संडे को ही सबसे ज्यादा चीजों की बिक्री होती है। लोग भी अपने घरों में कैद होकर रह जा रहे हैं।अमूमन परिवार संडे को पार्क, शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करने निकल जाते हैं। यही वजह है कि बिरसा मुंडा पार्क राजेंद्र सरोवर की आमदनी भी घट गई है। 30 जून के बाद सरकार वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर सकती है। जानकारों की माने तो अन्य दिनों की तुलना में अब रविवार को भी आठ बजे तक हर दुकान, शॉपिंग मॉल, पार्क होटल रेस्टोरेंट खुल जाएंगे