झारखंड
करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत
![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210729-WA0001.jpg)
लातेहार:मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत मटलोंग पंचायत के निरेध गांव में अहले सुबह 4 बजे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत करंट लगने से हो गई। मृतकों में गंगेश्वर सिंह 60 वर्ष धनोया देवी 58 वर्ष और बबलू सिंह 22 वर्ष शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के तीनों सदस्य खेत में धान रोपने के लिए सिंचाई के लिए गए हुए थे। इसी दौरान करंट के चपेट में आ गए जिससे तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे मनिका थानेदार शुभम कुमार।