रोज डे के दिन दिया प्यार को अंजाम, दो नाबालिग लड़कियों ने मंदिर में रचाई शादी
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। दोनों के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो वो थाना पहुंचे। दोनों लड़कियां भी थाना आईं और एक-दूसरे से अलग नहीं रहने की बात पर डंट गईं। बाद में महिला थाना में दोनों की काउंसलिंग की गई और दोनों को बालिग होने तक अलग रहने की बात कही गई। काफी समझाने के बाद दोनों ने इस पर सहमति जताई।
एक लड़की की उम्र 13 साल और एक लड़की 14 साल की है। लड़की के मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देख परिजनों को इसकी जानकारी लगी,परिजनों ने लड़की से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि गांव में ही रहने वाली एक लड़की से शनिवार को मंदिर में शादी कर ली है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन दूसरी लड़की के घर पहुंचे और मामले की जानकारी दी तो उसके फैमिली वाले भी परेशान हो गए। इधर, दोनों ही लड़कियां एक-दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थीं। उनका कहना है कि दोनों ही एक-दूसरे को बचपन से प्यार करतीं हैं।
गांव वालों ले काफी समझने के बाद दोनों लड़कियां अपने अपने परिवार के साथ घर वापस गए।