राँची में जमीन कब्जे को लेकर कई गिरोह सक्रिय हो गए है कुछ को तो प्रतिबंधित संगठनो का भी साथ है तो कुछ के पीछे बड़े आपराधिक गिरोह का जो लगातार घटनाओ को अंजाम दे राँची को दहला पुलिस के लिए चुनौती पेश कर रहे है। ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।
राँची के रातु थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को धर दबोचा है।आरोपियों में ऋषिकांत उपाध्याय जो पलामू का रहने वाला है वही इसके अलावा रोहित सिंह जो मूल रूप से बिहार का तो वही विकास मुंडा राँची का शामिल है। ये सभी राँची में रंगदारी और जमीन कब्जे जैसे वारदात को अंजाम देते थे जमीन कब्जे के लिए ये अपराधी मोटी रकम पार्टी से उठाते थे। वही इसके अलावा दहशत का महौल बनाकर लेवी वसूलने का भी काम ये किय्य करते थे। पुलिस को इनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल एयर एक देशी कट्टा के अलावा 22 कारतूस और चाकू भी बरामद हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए राँची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया की ये गिरोह हाल के दिनों राँची में एक्टिव हो रहा था जिसकी जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई वहिं उन्होंने बताया कि इनके पीछे किसका हाँथ है क्या कोई आपराधिक संगठन या फिर कोई प्रतिबंधित संगठन तो नही इसकी पड़ताल की जा रही है।