रांची:रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के पटेल फील्ड में रहने वाले केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड के अध्यक्ष ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अरविंद कुमार शर्मा(40) के रूप में की गई है। अरविंद जेपी मार्केट के पास बस स्टैंड में मुर्गा का दुकान चलाते थे। वह मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले थे। लेकिन काफी दिनों से वहां रह रहे थे। परिवार में पत्नी, दो बच्चे हैं।वह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति धुर्वा बस स्टैंड धुर्वा के अध्यक्ष भी थे। परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह अपने रूम में जाकर सो गए थे। सुबह उन्होंने खुदकुशी कर ली।खुदकुशी का वजह स्पष्ट नहीं है।
Related Articles
Check Also
Close