झारखंड
रांची रेल मंडल को कोरोना का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, 10 कर्मी कोरोना पॉजिटिव
मंडल में मचा हड़कंप ,विभाग बंद लेकिन विभाग के अधिकारी मंडल कार्यालय में बजा रहे ड्यूटी
झारखंड में कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गई है लेकिन मृत्यु दर में कमी नहीं आई है। कहीं ना कहीं लापरवाही और अनदेखी के वजह से मृत्यु दर थमने का नाम नहीं ले रहा है ।यहां मृत्यु दर 0.91 प्रतिशत है ।जबकि भारत का 1.40 प्रतिशत मृत्यु दर है। इधर रांची रेल मंडल के कार्मिक विभाग में कार्यरत करीब 10 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद डिवीजन कार्यालय में हड़कंप मच गया है एहतियात के तौर पर विभाग के दफ्तर को सील कर दिया गया है लेकिन विभाग के अधिकारी मंडल कार्यालय आना-जाना कर रहे हैं उनके आवागमन से दूसरे विभाग के लोग डरे सहमे हैं। कहीं ना कहीं यहां कोविड-19 का उल्लंघन होता दिखाई दे रहा है