खूंटी:पुलिस को नशे के व्यापारियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तोरपा थाना क्षेत्र के कतारी मोड़ से दो गांजा तस्करों को 15 लाख मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 66 किलो गांजा, दो मोबाइल और एक कार जब्त किया है। तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से अवैध गांजा लोड कर सिमडेगा-तोरपा के रास्ते से गांजा तस्कर रांची जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर खूंटी एसपी आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार तोरपा अंचल और तोरपा थाना पुलिस की टीम बनाई गई। पुलिस ने तोरपा-खूंटी सड़क मार्ग पर वाहन जांच अ•िायान चलाया। इसी क्रम में एक ओडिशा नंबर वाली कार पुलिस दिखी। पुलिस को देखते ही कार चालक ने गाड़ी घूमाकर •ाागने की कोशिश की। खूंटी और तोरपा पुलिस ने वाहन का पीछा किया और कतारी मोड़ के पास वाहन को धर दबोचा। वाहन में सवार दोनों तस्करों को •ाी पुलिस ने 66 पैकेट गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल •ाी बरामद किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों में ओडिशा संबलपुर निवासी शेख गुलफाम और रांची जिला अंतर्गत बुढ़मू थाना क्षेत्र निवासी हसनैन खान शामिल है। छापेमारी टीम में तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, तोरपा अंचल पुलिस निरीक्षक दिग्विजय सिंह, थाना प्र•ाारी पुअनि अरविंद कुमार, पुअनि रजनीकांत समेत तोरपा के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Related Articles
Check Also
Close