जमसंघ काल से ही पार्टी को मजबूत किया……बाबूलाल मरांडी
रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ,पूर्व विधायक दुति पाहन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
प्रकाश ने कहा कि स्व पाहन जुझारू और संघर्षशील नेता थे। उन्होंने अपने अथक परिश्रम और प्रयासों से जनसंघ एवम भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाया।
कहा कि जनजाति समाज के बीच पार्टी की पहुँच बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान रहा।श्री प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति केलिये प्रार्थना की। कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवम साहस प्रदान करें।निधन की खबर मिलते ही पार्टी विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर ने प्रदेश भाजपा की ओर से उनके ओरमांझी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन एवम पार्टी का झंडा अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी । श्री मरांडी के साथ रांची ग्रामीण ज़िला के अमरनाथ चौधरी सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।जमसंघ काल से ही पार्टी को मजबूत किया……बाबूलाल मरांडी स्व दुति पाहन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी का विशाल वट वृक्ष स्व पाहन जैसे नेताओं के परिश्रम से ही तैयार हुआ है। जनसंघ काल से ही इन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान की।श्री मरांडी ने कहा कि स्व पाहन लोकप्रिय जनप्रतिनिधि रहे। अपने कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही इन्होंने पंचायत से लेकर विधानमंडल का प्रतिनिधित्व किया।श्री मरांडी ने उनके आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की।शोक प्रकट करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि स्व पाहन जनजाति समाज के अगुवा रहे। संयुक्त बिहार में भी इन्होंने तीन बार विधानमंडल में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।इन्होंने न सिर्फ जन प्रतिनिधि के रूप में बल्कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप मे में देश भर के जनजाति समाज के बीच पार्टी के नीतियों एवम कार्यक्रमो को पहुचाने,संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्री सिंह ने उनकी आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, , प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जेपी पटेल, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिस्फीका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, शिवशंकर उरांव, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात शामिल हैं।