![झगड़े से परेशान भाइयों ने की महिला की हत्या, नदी में फेंक दिया शव](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/08/9cb4bffb-f91c-4397-ac8b-55b2d2d4cfa6.jpg)
चाईबासा:हाटगम्हरिया के बिचाबुरू गांव में दो अगस्त को एक महिला की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के आरोपी गुरा बिरुवा और प्रधान बिरुवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने नशे में हत्या करने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि दो अगस्त की रात चचेरे भाई जयपाल बिरुवा की पत्नी बिन्नी बिरूवा की नशे में गला दबा कर घर के बाहर ही हत्या कर दी थी। इसके बाद बीहड़ ठंकुरा जंगल के नदी में शव फेंक दिया। बताया कि उसका बर्ताव सही नहीं था। घर में हमेशा झगड़ा करती थी। समझाने पर •ाी नहीं समझती थी। अंत में हम दोनों •ााई ने उसे मारने की ठान ली। दो अगस्त की रात को शराब पीने के बाद हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म नहीं करने की बात कही। पुलिस ने शनिवार को महिला का शव बिचाबुरू गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर बीहड़ ठंकुरा जंगल में नदी से बरामद किया था। शव बरामद होने के एक दिन बाद ही आरोपी गुरा बिरूवा को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं हत्या के तीसरे दिन दूसरे आरोपी प्रधान बिरूवा को •ाी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला की हत्या होने की बात सुन महिला बिन्नी के जेठ सोनाराम बिरूवा ने हाटगम्हरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस छानबीन करने में जुट गई थी। शिकायत में सोनाराम बिरूवा ने गुरा बिरूवा और प्रधान बिरूवा का नाम पुलिस को बताया था।