रांची:झारखंड के 18 जिलों में 13 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की तरफ से यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में एक बार फिर से मानसून सक्रिया हो गया है। इसके कारण यह स्थिति बन रही है।मध्यम दर्जे से भारी बारिश की श्रेणी में मुख्य रूप से रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले शामिल हैं। वहीं सराकेला-खरसावां, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो समेत कुछ अन्य स्थान पर अति भारी बारिश हो सकती है।
Check Also
Close