नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडमौसमरांची

झारखंड में आज भी होगी बारिश, चक्रवात हुआ कमजोर

रांची : चक्रवात यास का राज्य में व्यापक असर देखने को मिला। मगर अब ये धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को चक्रवात के उत्तरी जिलों के तरफ बढ़ते हुए कमजोर होने की आशंका है।इस बीच रांची, लातेहार, गढ़वा, पलामू, रांची, कोडरमा, खूंटी, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है। वहीं दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सराकेला-खरसावां और सिमडेगा में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा।
हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही आज से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी फिर से शुरू होगी। तीन दिनों में राजधानी के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज का 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा का 20.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

यास में बने बारिश के रिकार्ड

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरूवार सुबह 8.30 बजे तक राज्य में सबसे ज्यादा बारिश चाइबासा में 207.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। वहीं रांची, जमशेदपुर और मेदिनीनगर में मई महीने में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड टूट गया। इस दौरान रांची में 155 मिमी, जमशेदपुर में 108.1 मिमी और मेदिनीनगर में 59 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button