जमशेदपुर:जमशेदपुर में शनिवार को डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का परिवार मानगो गुरुद्वारा बस्ती के बैकुंठनगर मुहल्ले का रहने वाला है। बच्चे के सिर और चेहरे पर गंभीर जख्म दिखाई दे रहे थे। परिजन बच्चे को इलाज के लिए MGM अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की 5 वर्षीय बहन निशान ने परिजनों को बताया कि उसने एक बिल्ली को भाई का सिर और मुंह नोचते देखा था। बच्चे का नाम अनमोल था। बच्चे के पिता धीरेन कर्मकार पेशे से मजदूर हैं।
बच्चे की मां सुकुमारी कर्मकार ने बताया कि बच्चा कमरे में अकेले सो रहा था। वह थोड़ी देर के लिए पड़ोस में गई थी। बड़ी बहन घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर में बाद बेटी दौड़ते हुए पहुंची। बताया कि बिल्ली भाई का सिर नोच रही है। यह सुनकर वह भागते हुए घर पहुंची। जांच के बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए