नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

तेज़ रफ्तार कार ने युवक को रौंदा,जमकर हुआ हंगामा

धनबाद।झरिया थाना क्षेत्र के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग बनियाहीर दो नंबर के समीप सोमवार की देर रात कार व दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 22 वर्षीय पीसू कुमार की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी बबन कुमार भी घायल हो गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। जमकर हंगामा किया।पुलिस ने किसी तरह कार सवार को बचाया। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल विहिप सदस्य सुसमिता देवी का 22 वर्षीय पूत्र पीसू कुमार गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर गया। वही बुलेट बाइक सवार रेलवे कर्मचारी बबन कुमार भी घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हो हंगामा किया। लोगों ने उक्त कार काे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर झरिया पुलिस घटना स्थल पहुंची। आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वही घायल को झरिया के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। गंभीर हाल देखते हुए पीसू धनबाद रेफर कर दिया। जहां उसकी मृ्त्यु हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंदरी से एक कार तेज रफ्तार से झरिया की और आ रही थी। दूसरी तरफ झरिया से बनियाहीर की और दो बाइक जा रही थी। इसी दौरान कार ने पहले बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त होकर बाइक सवार बबन कुमार के सामने गिर गई। वही पीछे से आ रही बाइक में सवार पीसू कुमार को जोरदार टक्कर मार दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button