नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

खस्सी मीट खरीद रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

रांची : बुढमू प्रखंड के साडम गांव निवासी मनोज यादव को गांव मे ही अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना आज सुबह 8.40 बजे की बताई जा रही है। मनोज गांव मे खस्सी मीट लेने के लिए खडा था इसी बीच दो अज्ञात अपराधी बाईक से आये और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोली की अवाज सुन अफरा तरफी मच गई। इसी बीच मनोज को भागने के क्रम मे पैर मे गोल लगी और वो गिर गया। अपराधियों ने सामने जाकर मनोज के उपर गोली दाग दी। जिससे मनोज की धटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि घटना को अंजाम अपराधियों या उग्रवादी संगठन द्बारा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button