नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

पत्नी से मिलने ससुराल गए युवक ने कुएं में कूदकर दे दी जान

गिरिडीह :होली पर शराब पीकर पत्नी से मिलने ससुराल आया पति,पत्नी से झगड़ा होने पर कुएँ में कूदकर जान दे दिया.होली के मौके पर ससुराल आकर दामाद ने रंग में भंग डाल दिया और देखते ही देखते होली की खुशियां गम में बदल गया।दरअसल मामला धनवार क्षेत्र के कर्माटांड की है।जहां एक नशे में धुत युवक ने कुएं में कूद कर खुदकुशी कर ली। मृतक अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। इसके बाद युवक घर के पास बने कुएं में कूद गया।जब तक लोग कुछ समझते तबतक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की है।

मृतक की पहचान विनोद कुमार दास (35) के रूप में की गई। वो शराब पीने का आदि था। विनोद मजदूरी किया करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। विवाद के कारण उसकी पत्नी 3 महीने से अपने मायके में रह रही थी। होली में विनोद ससुराल गया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button