नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीतिसेहत

स्वस्थ महिला से होगा स्वस्थ समाज का निर्माण : आरती कुजूर

रांची:भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा लोअर चुटिया महादेव मंडा के समीप महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया lदेश भर में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण कार्यक्रम चल रहा है, इसके तहतf प्रतिदिन भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्य दे रहे हैं l इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में 4, 5 और 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा हैl इसी क्रम में आज लोअर चुटिया के महादेव मंडा के समीप महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह स्वस्थ शिविर लगाने में महामंत्री डॉ सीमा सिंह और कार्यालय प्रभारी रेखा महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस शिविर में महिला चिकित्सकों ने सैकड़ो महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की lइस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी है और उनका स्वस्थ रहना ना सिर्फ परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए जरूरी है।आदरणीय प्रधानमंत्री ने महिलाओं को जो सम्मान दिया , महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए उसके लिए भी परिवार के मुखिया अर्थात महिला को स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है lशिविर में मुख्य रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुजाता और प्रॉमिस हॉस्पिटल के टीम के सहयोग से 40 मरीजों की निशुल्क जांच किया गया तथा निःशुल्क मास्क ,दवा का वितरण किया गया lइस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आरती सिंह, महामंत्री डॉ सीमा सिंह,महामंत्री श्रीमती मंजू लता दुबे , दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी श्रीमती पिंकी खोया,कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा ,कार्यालय सह मंत्री रेखा महतो, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति रेखा केसरी ,कुमुद् झा सहित कई महिलाएं उपस्थित थी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button