नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडधनबादराजनीति

धनबाद की आरुषि वंदना बनी कांग्रेस एनएसयूआई की सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक

रांची : कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत एवं राष्ट्रीय इंचार्ज हर्ष बिसारिया और आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक की लिस्ट जारी की। झारखंड की आरुषि वंदनां बनी राष्ट्रीय संयोजक। पूरे देश से 12 लोगो का चयन किया गया। पूरे देश से चयनित लिस्ट में एक मात्र महिला झारखंड धनबाद की आरुषि वंदनां को भी स्थान दिया गया है। विदित हो कि झारखंड की शेरनी कांग्रेस एन.एस.यू.आई में 9 सालों से काम कर रही है।

इनके काम और मेहनत को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया

लगातार सोशल मीडिया में अपना योगदान देती आई है। इनके काम और मेहनत को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। बता दे कि धनबाद की रहने वाली आरुषि वंदनां अभी रांची यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही है। इनके पिता का नाम अभय सिंह है जो धनबाद में बिल्डर हैं। उनके पिता कहते है कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है जो आज पूरे देश मे मेरा नाम कर रही है। इस लॉक डाउन में आरुषि वंदनां एवं टीम के द्वारा सैकड़ो लोगो की जान बचाई गयी है एवं मददत पहुचाई गयी है।

राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी कार्य दिया जाएगा उसे ईमानदारी से मेहनत से पूरा किया जाएगा

सोशल मीडिया से लेकर फील्ड में भी सक्रिय भूमिका निभाती है.एनएफ। राष्ट्रीय संयोजक बनने पर आरुषि वंदनां ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी कार्य दिया जाएगा उसे ईमानदारी से मेहनत से पूरा किया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक बनने पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर ओराओं, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय,खिजरी विधायक राजेश कच्छप, महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बरकागाओ विधायक अम्बा प्रसाद, बेरमो विधायक अनूप सिंह,प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन गजेन्द्र सिंह, युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष संजय पांडे, युथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सनी, युथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राजा, इंटक युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार रॉशन, एन.एस.यू.आई प्रदेश अध्यक्ष आमिर हासमी, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, आकाश रजवार, प्रणव सिंह, अमन यादव, दिनेश एवं तमाम कांग्रेस जानो ने बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button