नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

महिला से छेड़खानी का आरोप:बस कर्मियों ने युवक में कालिख पोता

पटना जाने के लिए आया था स्टैंड पर महिला से छेड़खानी करना एक व्यक्ति को काफी महंगा पड़ गया। लोगों ने उसके चेहरे को काला कर उसे छोड़ दिया। घटना शनिवार की रात मेदिनीनगर बस स्टैंड की है। आरोपी जूता-चप्पल का कारोबारी है। 10 दिन पहले कारोबारी ने बस में एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत महिला ने बस स्टाफ से की थी। तब से बस के कर्मी कारोबारी का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को पटना जाने के लिए वो बस स्टैंड आया। तभी बस कर्मियों ने उसके हाथ बांध दिए और चेहरे को मोबिल पोत कर काला कर दिया। फिर उसे छोड़ दिया।

सीट पर बैठी एक महिला के साथ उसने छेड़छाड़ की

आरोपी युवक कारोबार के लिए मेदिनीनगर से पटना आता-जाता रहता है। बस में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ उसके आदत में शामिल है। 10 दिन पहले एक महिला ने छेड़खानी की शिकायत बस कर्मियों से की थी। राजू बस से पटना गया था। बगल के सीट पर बैठी एक महिला के साथ उसने छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद बस कर्मी राजू के बस स्टैंड आने का इंतजार कर रहे थे। बस कर्मियों के मुताबिक राजू सबसे अंत में बस में सवार होता है और महिला यात्री के बगल में खाली सीट देखकर टिकट मांगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button