नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

आदित्य विक्रम जयसवाल ने अजमेर शरीफ में की चादर पोशी

राज्य की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

 

रांची:झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज अजमेर शरीफ के दरगाह में चादर पोशी कर समस्त झारखंड वासियों के सुख, समृद्धि की मंगल कामना की,साथ ही आने वाले समय में झारखंड की तरक्की के लिए दुआ भी मांगी है और काम भी करने का निश्चय किया।

इस दौरान अजमेर शरीफ के गद्दी नसीन और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती जी ने आदित्य विक्रम जयसवाल का वहां स्वागत किया और कव्वालो के साथ पारंपरिक तरीके से ढोल बजाते हुए उन्हें अंदर तक लेकर गए और चादर पोशी करवाएं |

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि ,”विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों और उनसे जुड़ी मान्यताओं और आस्थाओं का सद्भावपूर्ण सह-अस्तित्व विविधता से भरे हमारे देश की अद्भुत धरोहर है। इस धरोहर को सहेजने और मजबूत बनाने में देश के विभिन्न साधु-संतों, पीर व फकीरों का बहुमूल्य योगदान रहा है, शांति और समरसता के उनके शाश्वत संदेश ने हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को सदैव समृद्ध किया है.” | साथ ही साथ मैं हाजी सैयद साहब सलमान चिश्ती जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमें पारंपरिक तरीके से ले जाकर चादर पोशी करवाई |

“अजमेर शरीफ के गद्दी नसीन एवं चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती साहब ने आदित्य विक्रम जायसवाल व उनके पूरे परिवार के लिए दुआ भी मांगी और झारखंड के सुख समृद्धि के लिए कामना भी की” |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button