नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineरांचीराजनीति

इदरीसिया गुलज़ार पंचायत के अध्यक्ष बने आफ़ताब आलम, मंज़ूर सचिव

रांची : इदरीसिया गुलज़ार पंचायत रांची के चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। आफ़ताब आलम 129 मतों के साथ सदर (अध्यक्ष) चुने गए। वहीं मंज़ूर 122 मतों के साथ सेक्रेटरी (महासचिव) बने। अध्यक्ष आफ़ताब आलम ने 49 मतों से करीबी प्रतिद्वंदी मिनहाज को हराया। सचिव मंज़ूर आलम ने 122 मतों के साथ करीबी प्रतिद्वंदी सुल्तान अहमद को हराया। संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) पद के लिए 124 मतों के साथ मोहम्मद नौशाद विजेता बने। उन्होंने हाफ़िज़ मुख्तार को 44 मतों से हराया। मो अफ़रोज़ 105 मतों के साथ उपाध्यक्ष चुने गए। रविवार सुबह मतदान 9 बजे से 3 बजे तक हुआ और मतगणना शाम 4 बजे से शुरू हुई। मतगणना 7 बजे शाम तक चली। रात 7 बजे चुनाव का अंतिम परिणाम की घोषणा की गई। रात में ही विजेता प्रत्याशियों के बीच प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। चुनाव परिणाम आने के बाद शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष चुने जाने के बाद आफ़ताब आलम ने कहा कि पंचायत मेरे पूर्वजों का सींचा हुआ है। उनके अधूरे कार्यो को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। स्वास्थ्य और शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। झारखंड सरकार की जो भी योजना है बीपीएल परिवारो के लिए उस योजना को घर घर तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। युद्धस्तर पर वेक्सिनेशन पर कार्य करूंगा। हम अपने पंचायत के सभी लोगों का, बड़े और छोटो का शुक्रिया अदा करते है। हम अपने चुनाव कन्वीनर के सभी लोगो का शुक्रिया अदा करते है। विशेषकर मो सईद साहब का। मौके पर मो नौशाद, मो शकील, हाजी इस्लाम, गफ़्फ़ार, मो जमील, अफ़रोज़, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अक़ीलुर्रह्मान, साजिद उमर, खालिद उमर, एजाज गद्दी, सैयद नेहाल अहमद, हाजी मुन्ना, मो अनवर, मो अशफ़ाक़, महमूद आलम, अशरफ़, नदीम आलम, मो गुलज़ार, मो माजिद आलम, मो हुसैन, मो एकराम, लाल बाबू, हसनैन ज़ैदी, समेत कई लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button