![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG_20211008_123052.jpg)
चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिंहपोखरिया -बलंडिया मुख्य सड़क के जंगीबुरु घाटी के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है।मृतक की पहचान बिदरी गांव के पास के डेबरावीर गांव निवासी प्रताप पिंगुआ के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रताप पिंगुवा गुरुवार देर शाम अपने गांव के कुछ युवकों के साथ घर से निकला था। काफी रात होने के बावजूद वह घर नहीं पहुंचा। सुबह में उसका शव घाटी नीचे मुख्य रोड किनारे पड़ा मिला।बताया जा रहा है कि सुबह में जब स्थानीय लोग उधर से गुजर रहे थे तो प्रताप पिंगुआ का शव पड़ा हुआ वहां देखा । तत्काल ही परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई। परिवार वालों ने पहुंचकर प्रताप पिंगुआ को पहचाना। प्रताप के चेहरे व गर्दन पर कुल्हाड़ी का निशान देखा गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वह छोटा -मोटा ठेकेदारी का काम करता था और अपने दोस्तों के साथ खाने- पीने में लगा रहता था। किसी के साथ ज्यादा दुश्मनी वाली बात गांव में नहीं थी। घटनास्थल पर खून का धब्बा भी नहीं है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या दूसरी जगह करने के बाद उसे लाकर यहां फेंका गया है।वहीं प्रताप की मोटरसाइकिल भी गायब है।