नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

मोदी जी के 10 वर्षो की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच बताएँ:अजय आलोक

लोकसभा चुनाव में मीडिया विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण,भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक का राँची आगमन हुआ।

रांची:भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक उपस्थित हुए। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मीडिया विभाग की भूमिका को विस्तार से बताया।

बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षो की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है।

कहा कि भाजपा को देवतुल्य जनता से मिल रहा अपार स्नेह दिखाता है कि पिछले 10 वर्षों में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बदलते और आगे बढ़ते भारत को देखा है, जो अब विकसित होने की और अग्रसर है।

कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ कार्य मे लग जाएं।

कहा कि हेमंत- चम्पई सरकार हर क्षेत्र में जनता की गुनाहगार और धोखा देने वाली है, चाहे वह महिला हो, युवा हो, किसान हो, जनजाति समाज हो हर किसी को सिर्फ ठगा गया है। सारे गुनाहों को भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से उन्हें बिहार और झारखंड का मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी गई है।

बैठक में शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, अशोक बड़ाईक, अविनेश सिंह, रमाकांत महतो, संदीप वर्मा, राफिया नाज़, अजय राय, तारिक इमरान, मुकेश सिंह, मृत्युंजय कुमार, प्रिंस कुमार, पुरुषोत्तम राय, राजीव राज उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button