नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

आजसू ने मनाया संत रविदास जंयती

रांची: आजसू पार्टी ने संत शिरोमणि रविदास जंयती पर श्रध्दांजलि दी, इस अवसर पर डाॅ देव शरण भगत ने कहा कि रविदास लोगों को एक दूसरे से प्यार और भाईचारा के साथ रहना सिखा गए। एक बार एक महिला संत रविदास के पास से गुजर रही थी,संत रविदास उस वक्त लोगों के जूते सिलते हुए भगवान की भक्ति में लीन थे। तभी वह महिला उनके पास पहुंची और उन्हें गंगा नहाने की सलाह दी। फिर क्या मस्तमौला संत रविदास ने कहा कि जो मन चंगा तो कठौती में गंगा। यानी यदि आपका मन पवित्र है तो यहीं गंगा है। कहते हैं इस पर महिला ने संत से कहा कि आपकी कठौती में गंगा है तो मेरी झुलनी गंगा में गिर गई थी। ..तो आप मेरी झुलनी ढ़ूढ़ दीजिए। इस पर संत रविदास ने अपनी चमड़ा भिगोने की कठौती में हाथ डाला और महिला की झुलनी निकालकर दे दी। इस चमत्कार से महिला हैरान रह गई और उनके प्रसिद्धि के चर्चे दूर-दूर तक फैल गए। श्रद्धांजली सभा के मौके पर रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, अशरफ खान उर्फ (चुन्नू खान बन्टी यादव आदि लोगों ने भी उन्हें नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button