नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

आजसू पार्टी प्रदेशभर में करेगी झारखंड नवनिर्माण यात्रा, गोमिया विधानसभा से कल होगी शुरुआत

सुदेश महतो कल डुमरी और गोमिया विधानसभा में अपना आजसू 24×7 सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे

रांची : आजसू पार्टी राज्य के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में झारखंड नवनिर्माण यात्रा का आयोजन करेगी। इसकी शुरुआत कल दिनांक 2 अक्टूबर दिन बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर गोमिया विधानसभा से होगी। जिसके बाद यह यात्रा राज्य के विभिन्न विधानसभाओं में आयोजित होगी। गोमिया में यह यात्रा गोमिया हाई स्कूल से 1बी मार्केट होते हुए स्वांग डीएवी स्कूल तक जाएगी। इस यात्रा में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

• अपना आजसू 24×7 सेवा केंद्र का शुभारंभ –

पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो कल डुमरी और गोमिया विधानसभा स्तरीय अपना आजसू 24×7 सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। झारखंड नवनिर्माण यात्रा से पहले सुदेश महतो डुमरी के इसरी बाजार स्थित अपना आजसू 24×7 सेवा केंद्र की शुरुआत करेंगे फिर गोमिया में आयोजित यात्रा में हिस्सा लेने के पश्चात गोमिया विधानसभा अंतर्गत पेटरवार में अपना आजसू 24×7 सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा केंद्र क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button