नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह को लोहरदगा विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया

रांची:आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह को लोहरदगा विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया है। मौके पर श्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जितेंद्र जी के अनुभव और प्रगतिशील नेतृत्व में लोहरदगा में आवश्यक राजनीतिक परिवर्तन को नई धार और दिशा मिलेगी। इस दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और आजसू पार्टी ने मुझ पर भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निवर्हन करूंगा। लोहरदगा में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करना, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करना और जनता के सुख दुःख में साथ रहना मेरी प्राथमिकता रहेगी। जितेंद्र सिंह को लोहरदगा विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किए जाने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति, रांची जिला समिति, रांची महानगर समिति, आजसू बुद्धिजीवी मंच, युवा आजसू, आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button