नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

आजसू ने शहीद सुनील महतो के जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रांची: राँची स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में झारखण्ड आंदोलनकारी शहीद सुनील महतो को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि

सांसद सुनील महतो की जयंती पर हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में उन्हें अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद सुनील महतो के विचारों एवं उनके सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कहा शहीद सुनील महतो की हत्या के दशकों बीत जाने बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला है, उन्हें न्याय ना मिलना झारखंड अलग राज्य आंदोलन के तमाम आंदोलनकारियों का अपमान है।

• 4 मार्च 2007 को हुई थी शहीद सुनील महतो की हत्या

सांसद सुनील महतो की 4 मार्च 2007 को जमशेदपुर के गालूडीह बागुडिया में फुटबॉल खेलने के दौरान नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। घटना की जांच उच्चस्तरीय एजेंसियों से भी कराई थी, लेकिन 10 साल बाद भी असली हत्यारा और हत्या की साजिश रचने वाले का खुलासा नहीं हुआ है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

आजसू के राँची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि जहां एक आम इंसान की हत्या का खुलासा हो जाता है, लेकिन एक सांसद की हत्या का खुलासा पुलिस प्रशासन एवं जांच एजेंसियां नही कर सकी, यह प्रामाणित करता है कि शहीद सुनील महतो की हत्या के पीछे बड़ी साजिश थी।

इस अवसर पर गौतम सिंह, नीरज वर्मा, नीतीश सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, आशुतोष कुमार, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button