नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

कल से रांची में शनिवार-नो कार डे : साइकिल सवारों के लिए निगम की सभी पार्किंग फ्री

रांची:नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रांची शहर में 13 मार्च से ‘शनिवार नाे कार’ अभियान की शुरुआत हाेगी। झारखंड चैंबर, साइकिल क्लब सहित कई संस्थाओं ने इस अभियान को अपना समर्थन दिया है। मोरहाबादी मैदान से इस अभियान की शुरुआत हाेगी। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने आम लाेगाें से शनिवार काे साइकिल से ही कार्यालय आने की अपील की है। कहा कि घर से सब्जी-दूध या काेई सामान लाना हाे तो साइकिल का ही इस्तेमाल करें। रांची में एक आंकड़े के मुताबिक़ 2 लाख 6 हज़ार से ज्यादा कार चलती है।

कल नगर निगम के पार्किंग स्थलों में निःशुल्क लगा सकेंगे साइकल :

शनिवार को रांची शहर में कार पर यात्रा करने के खिलाफ एक जन अभियान होगा। जो लोग साइकल से अपने दफ्तर या अन्य कामो में निकल रहे है उनके लिए नगर निगम की पार्किंग में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। साइकल पार्क करने के लिए निःशुल्क नगर निगम के पार्किंग का उपयोग किया जा सकता है। आपको बता दे कि यह एक जनअभियान है। साइकल चलाने के लिए आपके ऊपर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। ना ही ऐसा कोई आदेश दिया गया है। पर्यावरण को प्रदुषण मुक्त करने के लिए ‘नो कार शनिवार’ एक अपील है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button