नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडरांची

महिला विधवा रक्षी के साथ सहयोगी पुलिस आरक्षी ने किया छेड़छाड़, चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज

कार्यस्थल पर छेड़खानी की जानकारी महिला आरक्षी ने कार्रवाई के लिएआ दी डीजीपी को भी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

रांची:कार्यस्थल पर एक विधवा महिला आरक्षी के साथ उसके ही सहयोगी एक पुरुष आरक्षी ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी की। इस मामले में महिला आरक्षी ने 31 अगस्त को चुटिया थाना में उक्त आरोपी आरक्षी कांस्टेबल कुमार शानू (जैप -09 साहेबगंज) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त महिला आरक्षी झारखंड जिला पुलिस बल में विशेष शाखा में तैनात है। महिला आरक्षी साहेबगंज में वह जब ट्रेनिंग प्राप्त कर रही थी। उसी दौरान विशेष परिस्थिति में उसे रांची पुलिस लाइन कांके रोड में आने का विभागीय निर्देश मिला। फिर महिला आरक्षी को डेपुटेशन पर चुटिया थाना भेज दिया गया। चुटिया थाना में रहती थी महिला आरक्षी, वही रहता था सहयोगी आरक्षी भी, सुबह में बेसिन का इस्तेमाल करने के दौरन आरक्षी ने पीछे से दबोच लिया था महिला आरक्षी को चुटिया थाना में कार्य के दौरान जैप – 9 साहेबगंज के आरक्षी नंबर 13 कुमार सानू भी थाना में एक साथ ड्यूटी पर थे। दिनांक 31 मार्च 2020 को जब महिला आरक्षी चुटिया थाना में शौच के लिए उपर तल्ले पर गई, उसी समय बेसिन का इस्तेमाल करने के दौरान आरक्षी कुमार सानू ने महिला आरक्षी को अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया। फिर महिला आरक्षी के साथ कुमार सानू जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। महिला आरक्षी ने इसका विरोध किया। कुमार सानू के साथ उसकी हाथापाई भी हुई। इसके तुरंत बाद महिला आरक्षी ने चुटिया थाना प्रभारी को इसकी जानकारी भी दी। फिर कार्रवाई के लिए डीजीपी और डीआईजी रांची क्षेत्र को भी महिला आरक्षी ने जानकारी दी। अब घटना के 17 महीने बाद महिला आरक्षी ने थाना में आरक्षी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है और उसपर कार्रवाई का आग्रह किया है। उल्लेखनीय हो कि महिला आरक्षी के पति की मौत हो चुकी है। इसलिए आरोपी आरक्षी कुमार सानू इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button