नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडयुवारांचीराजनीति

युवा कांग्रेस जिला पदाधिकारियों की घोषणा,रोहित सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी

रांची:युवा कांग्रेस के युवा नेता रोहित सिन्हा को रांची महानगर युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को श्रद्धानंद रोड रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्ष प्रिंस बट ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में रोहित सिन्हा को रांची युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व वर्ष 2018 के तत्कालीन जिला अध्यक्ष राजीव नारायण ने जिला कार्यकारिणी में रोहित को महासचिव बनाया गया था, तभी से रोहित ने संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने में लगे रहे। रोहित ने कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेवारी दी उसे इमानदारी के साथ पूरा करुंगा।रोहित को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष आईपीएल के पूर्व चेयरमैन पूर्व मंत्री भारत सरकार श्री राजीव शुक्ला, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव महागामा विधायिका दीपिका पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह,खिजरी विधायक राजेश कच्छप,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सनी,प्रभारी इमरान अली,झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव,उपाध्यक्ष कुमार राजा,श्वेता सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,मानस सिन्हा , संजय लाल पासवान, विधायक इरफान अंसारी, ज्योति सिंह मथारू,संगठन मंत्री रविंद्र सिंह , राजेश गुप्ता छोटू,राजीव रंजन प्रसाद , शमशेर आलम , राकेश सिन्हा, आलोक दुबे,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उज्जवल प्रकाश तिवारी, कांग्रेस खेलकूद विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंदर सिंह, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष बबलू शुक्ला, एससी विभाग के अध्यक्ष केदार पासवान, महासचिव कुलदीप कुमार, राहुल रॉय,नीरज, राहुल, संजीव, विकास, विनोद आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button