नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा संपन्न

कांके:प्रखंड के बाढ़ू पंचायत में बुधवार को जेएसएलपीएस की ओर से संचालित आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेष कुमार बैठा, मदन कुमार महतो, गुलजार अहमद, अषोक उरांव, योगेन्द्र उरांव आदि शामिल हुए। जिन्होंने महिला सषक्तिकरण और स्वावलंबन के विषय में विस्तार से बताया। इसके अलावा जेएसएलपीएस के बीपीएम निलकंठ कच्छप ने संकुल संकठन द्वारा किए गए कार्यों का विवरण व उससे जुड़ी सरकारी योजनाएं, सामाजिक और वित्तिय सेवाओं कि जानकारी दी। साथ ही बैंक से लिंकेज करवाने के फायदे बताए गए।

कहा की सगठन की दीदीयां बैंक से कर्ज लेकर विभिन्न प्रकार के कार्य कर जीविकोपार्जन कर रही हैं। वहीं सभा में संकुल संगठन के दीदी पुनीता कुजूर, बिनीता बाघवार व बरखा तिर्की के द्वारा पीछले वर्ष का आॅडिट रिपोर्ट और कलस्टर से जुड़ी जानकारी पढ़कर सुनाया।कार्यक्रम मंे बेस्ट वीओ, बेस्ट एसएचजी, बेस्ट कैडर और सक्रिय महिला समूह के प्रतिनिधियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर योगेन्द्र उरांव, मनीता देवी, निर्मला, कलीम अन्सारी, कृष्णा लोहरा, सुनील उरांव, बनीता मेहता, संगीता देवी, श्रुति देवी सहित जयपुर, बाढू, सुकुरहुट्टू उत्तरी, सुकुरहुट्ट दक्षिणी, मनातू, मालश्रृंग व गागी पंचायत के लगभग 300 समूह से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button