नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

रांची समेत पूरे झारखंड में आज रमजान का चांद देखने की अपील

इमारत ए शरिया ने चांद देखने की अपील की

रांची/गुलाम शाहिद:रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है जिसको लेकर मुस्लिम परिवारों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। तो वहीं राँची के मस्जिदों में भी रमजान का पाक महीने को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं।
रांची में इमारत शरिया के अध्यक्ष मौलाना अनवर कासमी और ऐदारे शरिया मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी के मुताबिक आगामी 22 मार्च को रमजान महीने का चंद देखा जाएगा।उन्होंने कहा कि 22 मार्च को चांद नजर आने के बाद रात से ही तरावही का दौर शुरू हो जाएगा। और इसके साथ ही 23 मार्च को पहला रोजा शुरू हो जाएगा।उन्होंने बताया कि रमजान का पाक महीने में चांद का दीदार के साथ ही 23 या 24 मार्च को मुकद्दस रमजान का पाक महीना शुरू हो जाएगा। पहले दिन रोजा, इबादत, नमाज और तरावही का दौर भी शुरू हो जाएगा। इस पाक महीने में मुसलमान रोजे रखते हैं और नमाज के साथ तिलावते कुरान ए पाक करके खुदा की इबादत करते हैं।
जिले के मुस्लिम बाहुल क्षेत्रो में माहे रमजान की तैयारी शुर हो गई है। रमजान का पहला रोजा 23 या 24 मार्च को होगा। जिसे लेकर मस्जिदों में साफ सफाई किया जा रहा है। शहर के दर्जनों मस्जिद,मैन रोड के ऐकरा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदो में तरावीह की नमाज का समय तय किया जा रहा है। रमजान के पाक महिना को लेकर मस्जिदों में रंगाई- पुताई से लेकर कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। लगभग सभी मस्जिदों में तरावीह होनी है। इसके लिए हाफिजों से भी संपर्क किया जा रहा है। मुस्लिम बहुल इलाकों में इस्तकबाल ए रमजान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रमजान के लिए किस तरह से तैयारी करनी है, टाइम मैनेजमेंट करना है उसके बारे में बताया जा रहा है। दुसरी ओर बाजार में फल, खजूर की देशी व विदेशी आमद शुरू हो गई है। दुकानदारो का कहना है कि इस वर्ष काले खजूर की मांग अधिक की गई है। कच्चा खजूर सहित अन्य लोकल मद्रासी खजूर की भी मांग अधिक बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button